स्थानीय समाचार

बरहड़वा में शिक्षकों की बैठक, टीईटी अनिवार्यता पर पुनर्विचार याचिका दायर करने का निर्णय

Views: 196
0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second
बरहड़वा में शिक्षकों की बैठक, टीईटी अनिवार्यता पर पुनर्विचार याचिका दायर करने का निर्णय

बरहड़वा,।झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई साहिबगंज की ओर से रविवार को विवेकानंद स्टेडियम, बरहरवा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता संबंधी आदेश पर गहन विचार-विमर्श किया गया। संघ ने निर्णय लिया कि शिक्षकों के हित सुरक्षित रखने हेतु इस आदेश पर पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी।

साथ ही केंद्र सरकार से मांग की गई कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम पर पूर्ण विचार कर आवश्यक संशोधन किए जाएँ, ताकि कार्यरत शिक्षकों की नौकरी और सम्मान सुरक्षित रह सके। बैठक में यह भी तय किया गया कि राज्य एवं केंद्र सरकार के समक्ष संघ अपनी मांगों को मजबूती से रखेगा और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा।

शिक्षकों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में उपाध्यक्ष अवधेश पांडे, शैलेश कुमार दास, शैलेश कुमार राणा, लाल बहादुर, प्रभात सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button