झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

महुआडाड प्रखंड में निकाली गई डेमोक्रेसी रैली,

महुआडाड प्रखंड में निकाली गई डेमोक्रेसी रैली,
  • अनुमंडल पदाधिकारी ने मतदाताओं को किया जागरूक

महुआडाड प्रखंड में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी विपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

इस “डेमोक्रेसी रैली” में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए आंगनबाडी सेविका, अनुमंडल कर्मी के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।

जिसमें सभी 18 वर्ष के नागरिकों को वोट देने के लिए कहा गया कि “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो”, “उम्र 18 पूरी हैं वोट देना जरूरी हैं” पहले मतदान फिर जलपान,आदि नारे लगाए।

श्री दुबे ने जनता से अपील की कि वे 2024 विधानसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाएं।

इस जागरूकता अभियान के दौरान, श्री दुबे ने बताया कि हर नागरिक का वोट देना लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे क्षेत्र में एक मजबूत और जिम्मेदार सरकार का गठन हो सकता है।

उन्होंने बताया कि मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है, और हर मतदाता का योगदान लोकतंत्र की सफलता के लिए अनिवार्य है।

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली में बैनर, पोस्टर और नारों का भी उपयोग किया गया। रैली का उद्देश्य केवल शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना ही नहीं था, बल्कि लोगों को यह समझाना भी था कि उनके एक वोट से समाज में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं।

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी से आग्रह किया कि वे 2024 विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपने क्षेत्र का भविष्य सुनिश्चित करें।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button