बरहरवा में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित


बरहरवा। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर रक्त कोषांग के प्रवीण सक्सेना, दिलीप कुमार और रणधीर कुमार की देखरेख में कुल 10 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए डॉ. रंजन कुमार ने कहा कि रक्तदान एक महादान है। इससे अनगिनत जिंदगियों को बचाया जा सकता है और समाज में इसकी आवश्यकता हमेशा बनी रहती है।

शिविर में उपस्थित अन्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने भी लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। मौके पर डॉ. मिलिंद राज, बीपीएम विजय राम, देवनारायण रविदास, अमरेन्द्र कुमार प्रजापति और प्रकाश बाबा सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
शिविर के सफल आयोजन पर चिकित्सा पदाधिकारी ने रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
![]()




