स्थानीय समाचार

भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया

भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया

पंडवा प्रखंड से भरत शर्मा की रिपोर्ट:-

पंडवा(पलामू):- राष्ट्रीय मौर्य सेना के पलामू के जिला अध्यक्ष मुकेश कांत मेहता और जिला सचिव अभिषेक मेहता ने देश की आजादी के लिए अपना प्राणों की आहुति देने वाले आदिवासी नेता धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। उन्होंने कहा कि धरती आबा ने अंग्रेजो को भागने के लिए अपनी जीवन काल में कई अलग अलग नाम से विद्रोह किया अंतोगत्व अंग्रेजी हुकूमत को यहां से भागना पड़ा।वही राष्ट्रीय मौर्य सेना के जिला सचिव अभिषेक मेहता ने कहा भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी जान की बाजी लगाकर अंग्रेजी शासक को खदेड़कर झारखंड प्रदेश सहित पूरे देश के लिए अमर हो गए । सभी को मिलकर उनकी सपनो को साकार करना होगा और बृहद प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में कोई कसर नही छोड़ना होगा ।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button