स्थानीय समाचार

तेज आंधी में सोलर प्लेट टूटा, जलमीनार से जलापूर्ति बंद, पानी की समस्या बढ़ी

Views: 246
0 0
Read Time:1 Minute, 17 Second
तेज आंधी में सोलर प्लेट टूटा, जलमीनार से जलापूर्ति बंद, पानी की समस्या बढ़ी

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता

गढ़वा:- गरजिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत शिवपुर पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, हरिजन टोला के प्रांगण में लगाए गये जलमीनार का सोलर प्लेट आंधी तूफान में टूट गया। तेज आंधी में उक्त जलमीनार का एक सोलर प्लेट उड़कर गिरा और टूट गया।

सोलर प्लेट टूट जाने से जलमीनार से जलापूर्ति पूर्ण रूप से बंद हो गया है। इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पीने के पानी और एमडीएम संचालन की समस्या आ गयी है।हालांकि एक चापानल कार्यरत में है, लेकिन इसके पानी मे आयरन की मात्रा अधिक होने से पीने के लिए नुकसानदेह है।

उक्त जलमीनार की स्‍थापना पंचायत निधि से की गई थी। उक्त जलमीनार के बंद हो जाने से पोषक क्षेत्र के लोगों व आम राहगि‍रों को भी पीने के पानी के लिए मुश्किल हो गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button