स्थानीय समाचार

छठ पर्व को लेकर तैयारी जोरों पर

छठ पर्व को लेकर तैयारी जोरों पर

सतबरवा प्रखंड से दिनेश यादव का रिपोर्ट:-

सतबरवा(पलामू):- सतबरवा प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पोची के मलय नदी स्थित छठ घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर मुखिया गिरवर राम ने कहां की छठ हिंदुओं को महान पवित्र पर्व है। यह आस्था का पर्व है, पूरे भारत देश में धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने कहा की लगातार विगत तीन वर्षों से हम सभी सहयोगियों साथी मिलकर छठ घाटों को साफ सफाई करते आ रहे हैं।इसे बहुत जरूरी समझते हैं छठ व्रतियों दंडवत देने में दिक्कत होता था। इसी को लेकर सफाई अभियान रांची मेन रोड से नदी तक किया गया।

छठ पर्व को लेकर तैयारी जोरों पर

भगवान भास्कर की असीम कृपा के चलते आज हम सभी उनके मार्गदर्शन में चल रहे हैं मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सभी को सुख शांति समृद्धि प्रदान हो और नए खुशियां भरे । इस कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से सजाने के लिए जिला परिषद सदस्य ,पति अजय उरांव विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा,ने हमेशा नए तरीका से रूट चार्ट प्लान किया करते हैं।मौके पर गुड्डू शुक्ला, उमेश सोनी, सिंटू सोनी, सरवन सोनी ,मुकेश सोनी, प्रभात कुमार उपाध्याय, राजेश कुमार सोनी, उप मुखिया पति सत्येंद्र सोनी अक्षय सोनी , संत ज्ञान शुक्ला,अरुण सिंह , सहित कई लोग मौजूद थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button