झारखंडस्थानीय समाचार

14 वें बिशुनपुरा थाना प्रभारी के रूप में राहुल सिंह ने संभाला कार्यभार, कहा:क्षेत्र को अपराध मुक्त कराना हमारी पहली प्रथमिकता।

14 वें बिशुनपुरा थाना प्रभारी के रूप में राहुल सिंह ने संभाला कार्यभार, कहा:क्षेत्र को अपराध मुक्त कराना हमारी पहली प्रथमिकता।

ब्यूरो रिपोर्ट,गढ़वा
सुजित कुमार मेहता।

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में राहुल सिंह ने संभाला कार्यभार। राहुल सिंह ने बिशुनपुरा थाना के 14वां थाना प्रभारी के रूप में प्रभार ग्रहण किया है। प्रभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी राहुल सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे तरह से तैयारी में लगे हुए हैं क्षेत्र में शांति पूर्ण चुनाव करना हमारी प्राथमिकता है। थाना क्षेत्र के सभी नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना व क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना हमारी पहली कर्तव्य है। अपराध पर अंकुश लगाना और विधि व्यवस्था बनाएं रखना हमारी जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के नागरिकों के सहयोग से अपराध व अपराध करने वालों पर अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब माफियाओं, भूत प्रेत का अंधविश्वास फैलाने वालों, मनचलों, शोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस अपनी पैनी नजर बनाए रखेगी।

14 वें बिशुनपुरा थाना प्रभारी के रूप में राहुल सिंह ने संभाला कार्यभार, कहा:क्षेत्र को अपराध मुक्त कराना हमारी पहली प्रथमिकता।

वैसे अपराधियों की जगह जेल के सलाखों के पीछे है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति कभी भी अपनी समस्या को लेकर सीधे थाने पहुंचकर पुलिस से संपर्क कर सकता है। जहां उसकी समस्याओं का त्वरित निदान किया जायेगा। वहीं राहुल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध धंधा किसी हाल में नही चलने दिया जाएगा। ऐसे लोग सतर्क हो जाए अन्यथा पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्यवाई की जाएगी। नए थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button