ट्रेडिंगनई दिल्लीस्थानीय समाचार

हैदराबाद में इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत, 12 घायल

Views: 462
0 0
Read Time:1 Minute, 52 Second
हैदराबाद में इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत, 12 घायल

एजेंसी। हैदराबाद
हैदराबाद में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से करीब 9 लोगों की मौत और 12 घायल हो गए। आग ग्राउंड फ्लोर में रखे केमिकल्स के ड्रमों में लगी थी, जो ऊपरी मंजिलों तक फैल गई, जिसमें लोग फंस गए। यह घटना शहर के बीचोबीच नामपल्ली के बाजार घाट इलाके में हुई। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। अग्नि सुरक्षा निदेशक नागी रेड्डी ने बताया कि बचाए गए लोगों में से 10 बेहोशी की हालत में थे और उन्हें सूचना मिली कि उनमें से छह की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि कूलरों की फाइबर बॉडी बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल आवासीय क्षेत्र में स्थित 4 मंजिली इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर रखा गया था। उन्होंने कहा, पूरी संभावना है कि आग केमिकल के कारण लगी और ऊपरी मंजिल तक फैल गई। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण की जांच हो रही है। पुलिस उपायुक्त वेंकटेश्वरलू ने कहा कि आग एक कार में चिंगारी के कारण लगी। कार की मरम्मत ग्राउंड फ्लोर पर की जा रही थी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ऊपरी मंजिलों पर धुएं के कारण दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई। पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर छह फ्लैटों में छह परिवार रहते हैं। चौथी मंजिल पर कोई नहीं था।

Loading

हैदराबाद में इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत, 12 घायल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button