झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

जंगली हाथी के हमले में छात्र घायल, गंभीर हालत में अस्पताल मे भर्ती

जंगली हाथी के हमले में छात्र घायल, गंभीर हालत में अस्पताल मे भर्ती

गारू से आनंद कुमार यादव की रिपोर्ट,

गारू :- पलामू टाइगर रिजर्व के गारू पूर्वी वन क्षेत्र स्थित हेसाग गांव में शुक्रवार की सुबह जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने कई घरों की बाउंड्री तोड़ दी, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान हेनार गांव निवासी बीस वर्षीय दिलेश्वर किसान (पिता- जोसेफ किसान) गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, दिलेश्वर किसान हेसाग में नारो देवी के घर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सुबह करीब 5 बजे जब वह शौच के लिए खेत की ओर जा रहा था, तभी अचानक एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी ने दिलेश्वर को पटक दिया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी है।

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल छात्र को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, डाल्टनगंज भेजा गया। घटना की पुष्टि करते हुए गारू पूर्वी वन क्षेत्र के रेंजर उमेश कुमार दुबे ने बताया कि घायल छात्र को सरकारी योजना के तहत मुआवजा राशि दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जंगली हाथियों के आतंक को रोकने के लिए वन विभाग ने टीम का गठन किया गया है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है और लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है और हाथी के गतिविधियों पर नियंत्रण करने की मांग की है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button