बरहरवा। रांगा थाना क्षेत्र के सरायबिंधा निवासी राजेश पंडित को पुलिस ने सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गौरतलब है कि 22 अगस्त को सरायबिंधा गांव से पुलिस ने एक विवाहिता महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया था। मृतका की पहचान ममता देवी के रूप में हुई थी।
पिता ने लगाया गंभीर आरोप
मृतका के पिता प्रभाकर पंडित ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दामाद राजेश पंडित, समधी और समधन ने प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाया। पिता का कहना है कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर ममता देवी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।
पति ने कबूला शराब पीकर प्रताड़ित करने की बात
थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी पति राजेश पंडित ने शराब के नशे में पत्नी को प्रताड़ित करने की बात स्वीकार की है। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।