स्थानीय समाचार
सीएस ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश


बरहरवा। सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने शनिवार को सदर अस्पताल साहेबगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएस ने मरीजो की दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अस्पताल मैनेजर से पूछताछ किये। इस दौरान साफ-सफाई समेत बिगड़ी व्यवस्था को देख सीएस ने अस्पताल मैनेजर के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जहां जहां विंडो में शीशा नही लगा है अविलंब लगाए। ताकि वर्षा का पानी अंदर न आ सके। इसके अलावा ओपीडी का जायजा लेते हुए डॉक्टरो व स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर ड्यूटी आने का निर्देश दिए है। इसके अलावा ड्यूटी रूम, इमरजेंसी वार्ड, स्टोर आदि का जायजा लिया गया है। मौके पर डॉ. मुकेश कुमार थे।
![]()




