झारखंडदुमकास्थानीय समाचार
आदिम जनजाति समुदाय के बुलावे पर परसा पहाड़ पहुँचे राजमहल सांसद प्रतिनिधि


- आदिम जनजाति समुदाय ने सांसद विजय हाँसदा को हैट्रिक जीत दिलाने का लिया संकल्प
साहिबगंज:-जिले के बोरियो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत परसा पहाड़ में आदिम जनजाति समुदाय के द्वारा राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हाँसदा के सांसद प्रतिनिधि स्टीफन मुर्मू को जन समस्याओं से अवगत करवाया एवं कई मुद्दों पर त्वरित्व समाधान करने के लिए गुहार लगाया। इस बैठक में समुदाय के लोगों द्वारा इस बार राजमहल लोकसभा क्षेत्र से विजय हांसदा को तीसरी बार जिताने का संकल्प लिया गया। ताकि फिर से संसद में राजमहल लोकसभा क्षेत्र की आवाज़ बनकर संसद में अपनी बातों को सांसद विजय हांसदा रख सके। वहीं सांसद प्रतिनिधि स्टीफन मुर्मू ने कहा कि इस बार राजमहल लोकसभा क्षेत्र में झामुमो पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। साथ ही साथ आदिम जनजाति समुदाय में निर्णय लिया है कि तीसरी बार हैट्रिक जीत दिलाकर दिल्ली भेजने का काम करेगी।
![]()




