स्थानीय समाचार

गारु में आम उत्सव सह बागवानी मेला आयोजित, मनरेगा के बागानों की दिखी मेहनत की “मीठी झलक”

गारु में आम उत्सव सह बागवानी मेला आयोजित, मनरेगा के बागानों की दिखी मेहनत की "मीठी झलक"

पंकज कुमार यादव,

गारु (लातेहार): प्रखंड कार्यालय सभागार गारु में मंगलवार को आम उत्सव सह बागवानी मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार, बीपीओ दिलीप पाल, कनीय अभियंता भरतपाल टोप्पों, सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं बागवानी योजना से लाभान्वित किसान शामिल हुए।

मेले में मनरेगा के तहत लगाए गए आम बागानों की विभिन्न प्रजातियों की फसलें प्रदर्शित की गईं, जिन्हें देखकर अधिकारियों और ग्रामीणों ने किसानों की मेहनत की सराहना की। स्थानीय किसानों ने न केवल अपने आमों की प्रदर्शनी लगाई, बल्कि बागवानी से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए, जिससे अन्य किसानों को प्रोत्साहन मिला।


बीडीओ अभय कुमार ने कहा, “सिर्फ कंक्रीट का भवन खड़ा करना ही विकास नहीं है, असली विकास पेड़-पौधों और पर्यावरण के साथ संतुलन में है।” उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी खाली पड़ी जमीनों का उपयोग कर फलदार पौधों को लगाएं और स्थायी आमदनी का रास्ता बनाएं।

बीडीओ ने मनरेगा के तहत लगाए गए पौधों को “जीवंत योजना” की संज्ञा देते हुए कहा कि, “इन पौधों की कम से कम तीन वर्षों तक बच्चों की तरह देखभाल करनी होती है, तभी यह योजना सार्थक हो पाएगी।” उन्होंने मेले में प्रदर्शित आमों को “सिर्फ झलक” बताते हुए कहा कि यदि निरंतर प्रयास जारी रहे, तो भविष्य में गारु प्रखंड को बागवानी क्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button