झारखंडघाघरास्थानीय समाचार
घाघरा में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन


घाघरा गुमला:- बड़काडीह में मंगलवार को इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप सुमेधा फ्यूल का उद्घाटन हुआ। पेट्रोल पंप का उद्घाटन आनंद प्रसाद गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर राजू पाठक ने विधिवत पूजा अर्चना किया।
आनंद प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पेट्रोल पंप खुलने से अब यहां के लोगों को सुविधा होगी। उन्होंने पेट्रोल पंप मालिक अमित गुप्ता को सफल संचालन के लिए और लोगों को रोजगार देने के लिए शुभकामनाएं दीं।

अमित गुप्ता ने बताया कि यहां लोगों को बेहतर सुविधा दी जाएगी। पेट्रोल पंप पर प्रदूषण जांच, फिल्टर पेयजल, सहित कई तरह की सुविधा लोगों को मिलेगी।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने पेट्रोल पंप के उद्घाटन के लिए अमित गुप्ता को बधाई दी। यह पेट्रोल पंप क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा होगी और यहां के विकास में भी योगदान करेगा।
![]()




