झारखंडजमशेदपुरस्थानीय समाचार

डॉ अरुण सज्जन को मिलेगा वर्ष 2024 का श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षक सम्मान

डॉ अरुण सज्जन को मिलेगा वर्ष 2024 का श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षक सम्मान

जमशेदपुर :- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन के द्वारा वर्ष 2024 का ‘ श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षक सम्मान ‘ लोयोला हाई स्कूल के हिन्दी के पूर्व अध्यापक डॉ अरुण सज्जन को आगामी 22 सितम्बर को प्रदान किया जाएगा‌। जिसके तहत सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र, श्रीफल, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह सहित 11,000 ₹ की राशि प्रदान की जिएगी। यह जानकारी तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजीत तिवारी ने एक प्रेस वयान जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि सम्प्रति अरुण सज्जन सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक सह वरिष्ठ साहित्यकार हैं। वो अपनी सेवा विजिटिंग हिन्दी प्रोफेसर के रुप में एक्स.आइ .टी.इ. गम्हरिया में प्रदान कर रहे हैं। उनकी अब तक 24 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है ।
जिनमें दो पुस्तकें क्रमश: भगवती चरण वर्मा की काव्य चेतना तथा रामचरितमानस-उत्तरकाण्ड एक समीक्षा, राँची विश्वविद्यालय राँची के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग मेें सूचीबद्ध हैं।

रामवृक्ष बेनीपुरी साहित्य अलंकरण सम्मान, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन पटना, सेवक साहित्य सम्मान वाराणसी, तुलसी साहित्य अलंकरण सम्मान, सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, जमशेदपुर और विश्व हिन्दी परिषद विशिष्ठ सम्मान सहित दर्जनों सम्मान उन्हें मिल चुके हैं। उन्होंने “मानस मेें स्त्री पात्र “आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री का साहित्य सौंदर्य तथा “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के भूले-बिसरे सेनानी” जैसे महत्वपूर्ण पुस्तकें संपादित किये हैं ।

मगध का पाषाण पुरुष दशरथ मांझी कथा काव्य की रचना भी इन्होंने की है। उनकी शोध, आलेख और कविताएं देश के महत्वपूर्ण पत्र- पत्रिकाओं मेें प्रकाशित होती रही हैं। वर्तमान मे उनका निवास जमशेदपुर में ही है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button