स्थानीय समाचार

सतबरवा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र खाते से पैसे उड़ाने के आरोप में दुकान को किया गया सील, सीएसपी संचालक गिरफ्तार

सतबरवा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र खाते से पैसे उड़ाने के आरोप में दुकान को किया गया सील, सीएसपी संचालक गिरफ्तार

संवाददाता अनुज तिवारी

सतबरवा/पलामू:- पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सत्यजीत ठाकुर का संचालित ग्राहक सेवा केंद्र को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की के आदेशानुसार बुधवार की शाम सील कर दिया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि सतबरवा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से ग्राहकों के खाते से डीबीटी सरकारी योजनाओं के पैसे,आदिम जनजाति ग्राहकों के बिना जानकारी के निकाल कर अपने निजी कार्यों में लगाने के आरोप में ग्राहक सेवा केंद संचालक सत्यजीत ठाकुर को बीती रात पूछ ताछ के लिए थाने में रखा गया।

बताया जा रहा है कि ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के द्वारा इस तरह का घिनौना कार्य से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ। सीएसपी संचालक इस तरह के कार्यों में संलिप्त हैं । पुलिस हर तरह से जांच में जुटी है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button