स्थानीय समाचार

प्राथमिकता के तहत चापाकल एवं जलमीनार कराएं दुरूस्त: डीडीसी

प्राथमिकता के तहत चापाकल एवं जलमीनार कराएं दुरूस्त: डीडीसी

मेदिनीनगर (पलामू):- पलामू उपायुक्त शशि रंजन के निदेश पर उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद आज पेयजल समस्या एवं उसके निदान हेतु किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की।

समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त ने चापाकल एवं जलमीनार मरम्मति की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने इससे संबंधित पंचायत स्तर की रिपोर्ट अप्राप्त होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने गर्मी के मद्देनजर सभी को गंभीरता से कार्य करने करते हुए चापाकल एवं जलमीनार मरम्मति कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया।

उन्होंने अगले तीन दिनों के अंदर पूरी रिपोर्ट संकलित कर प्रस्तुत करने का निदेश दिया, ताकि समस्या का समुचित निराकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के तहत चापाकल एवं जलमीनार की मरम्मति कराना तथा प्राप्त शिकायत एवं उसका निदान से संबंधित डेटा तैयार करना सुनिश्चित करें।

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता जेशन होरा, सहायक अभियंता, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक आदि उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button