स्थानीय समाचारझारखंड

बरहड़वा:विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने लगाया जनता दरबार, लोगों की समस्याएं सुनीं

बरहड़वा:विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने लगाया जनता दरबार, लोगों की समस्याएं सुनीं

बरहड़वा (साहिबगंज): मंगलवार को बरहड़वा प्रखंड कार्यालय मुख्यालय परिसर स्थित विधायक कक्ष में साहिबगंज जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने जनता दरबार लगाकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए पुरुषों और महिलाओं की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनता दरबार में उपस्थित लोगों ने मैया सम्मान योजना, पेंशन योजनाओं, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुदान, ग्रीन कार्ड, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, पेयजल संकट, आधार अपडेट, भूमि विवाद, और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याएं सामने रखीं।

बरहड़वा:विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने लगाया जनता दरबार, लोगों की समस्याएं सुनीं

बरकत खान ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष जांच और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और जनता को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, दिलदार आलम, नेहाल अख्तर, विकास सिंह, हबीबुल्लाह, शमीम मंसूरी, आलमगीर मंसूरी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे, जिन्होंने विधायक प्रतिनिधि के सामने क्षेत्रीय समस्याओं को साझा किया।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button