स्थानीय समाचार
शौर्य दिवस पर बागबेड़ा में महाराणा प्रताप को दी गई श्रद्धांजलि


जमशेदपुर : बागबेड़ा लाल बिल्डिंग के पास ललित सिंह एवं सोनू सिंह द्वारा महाराणा प्रताप चौक पर शौर्य दिवस के अवसर पर हिंदू शिरोमणि वीर महाराणा प्रताप कों माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य कविता परमार, आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, श्रीराम सिंह, ललित सिंह, अमर सिंह, सोनू सिंह, रोहित सिंह परमार संदीप सिंह, विकास सिंह, संजय सिंह, अर्जुन सिंह, सुनील मिश्रा, शंकर यादव , चन्दन सिंह आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने महाराणा प्रताप के शौर्य गाथा पर प्रकाश डाला। सबों ने उनके त्याग और बलिदान को याद किया।
![]()




