बरहरवा:- प्रखंड के मॉडल स्कूल बोरियो में गुरुवार को सरकार द्वारा प्राप्त शैक्षणिक किट्स का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया, जहां विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण बेसरा ने स्कूली छात्र-छात्राओं को रबर, रूलर, पेंसिल, कटर आदि सामग्री वितरित की।
सहायक शिक्षक सीता राम रक्षित ने जानकारी दी कि इस मौके पर लगभग 100 छात्र-छात्राओं को किट्स प्रदान किए गए हैं। शेष विद्यार्थियों को शुक्रवार को किट्स का वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. मुज्जफर इस्लाम, वसीर अहमद, सीता राम रक्षित सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस पहल से विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया और अभिभावकों ने भी सरकार की इस पहल की सराहना की।