झारखंडरांचीस्थानीय समाचार

झारखंड में बुजुर्ग पेंशन को सरकार इस दिन बैंक अकाउंट में पैसे करेगी ट्रांसफर,

झारखंड में बुजुर्ग पेंशन को सरकार इस दिन बैंक अकाउंट में पैसे करेगी ट्रांसफर,

रांची। मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना की शुरुआत बुधवार को होगी। इसके तहत 50 से 60 वर्ष की सभी श्रेणी की महिलाओं एवं एससी तथा एसटी श्रेणी के पुरुषों को पेंशन मिलेगा। 1,58,218 लाभुकों को 31.6 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी। यह फरवरी एवं मार्च-2024 की पेंशन राशि है।महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार तथा निदेशक शशि प्रकाश झा ने मंगलवार को बताया कि इस योजना का लाभ देने के लिए अभियान चलाया गया था, जिसमें कुल 5,68,821 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें पांच मार्च तक 2,22,523 लाभुकों को स्वीकृति प्रदान की गई। पूर्व में 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को ही प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन का लाभ मिलता था। संख्या 6,60,870 थी जो 18 नवंबर 2021 को सर्वजन पेंशन योजना लागू होने के बाद बढ़कर 26,73,958 हो गई है। सर्वजन पेंशन योजना लागू होने के बाद निर्धारित आयु वर्ग के सभी नागरिकों को पेंशन देने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर विभाग के अपर सचिव अभयनंदन अंबष्ठ एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।सात महिलाओं को मिलेगा विधवा पुनर्विवाह योजना का लाभ
मुख्यमंत्री बुधवार को विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना की भी शुरुआत करेंगे। इस योजना के लिए अबतक सात महिला लाभुकों का चयन किया गया है, इस योजना के तहत विवाह के एक वर्ष के भीतर आवेदन देना अनिवार्य है। साथ ही विवाह का निबंधन अनिवार्य है।
आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन
राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी सेविका तथा सहायिका को मानदेय के अलावा विशेष प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। इसके तहत सेविका को पांच हजार तथा सहायिका को ढाई हजार रुपये प्रोत्साहन के रूप में मिलेंगे। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्हें इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री इस अवसर पर सावित्रीबाई फूले योजना के क्रियान्वयन के लिए तैयार पोर्टल की भी लांचिंग करेंगे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button