स्थानीय समाचारगढ़वा

संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए 15 सितम्बर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत करेंगे: जवाहर पासवान ।

संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए 15 सितम्बर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत करेंगे: जवाहर पासवान ।

ब्यूरो रिपोर्ट, गढ़वा/सुजित कुमार मेहता,

गढ़वा:- भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मेरी माटी मेरा देश तथा संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए आर०के० भी० एस०बी०एड कॉलेज गढ़वा में ग्रामीण मंडल के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पलामू लोकसभा संसदीय क्षेत्र पूर्व प्रत्याशी श्री जवाहर पासवान, गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी श्री अलखनाथ पांडे ने भाग लिये। कार्यक्रम में बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित एवं वंदे मातरम गीत के साथ किया गया। वहीं कार्यक्रम में श्री जवाहर पासवान ने कहा कि संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबुलाल मरांडी का भव्य स्वागत करेंगे। 15 सितम्बर को गढ़वा में विशाल जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसके लिए हर बुथ स्तर से हजारों हजार युवा शामिल होंगे। साथ ही मेरा देश मेरी माटी कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर वीर शहीदों के घर से तथा धार्मिक स्थल से मिट्टी एकत्रित कर दिल्ली में हो रहे अमृत वाटिका निर्माण में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वहीं कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने अपने अपने बातें को रखा ।
वहीं बैठक में ग्रामीण मंडल के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button