झारखंडस्थानीय समाचार

उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण की बैठक संपन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण की बैठक संपन्न

भू-राजस्व, दाखिल-खारिज और भूमि सीमांकन कार्यों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

लातेहार।
आज दिनांक 26 अप्रैल 2025 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत निर्धारित राजस्व लक्ष्य के विरुद्ध अब तक की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर शेष लक्ष्य को शीघ्रता से पूर्ण करने का निर्देश दिया। राजस्व संग्रहण में धीमी प्रगति वाले विभागों को विशेष सुधारात्मक कदम उठाने और लक्ष्य की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में भू-लगान, निबंधन, दाखिल-खारिज एवं भूमि सीमांकन कार्यों की भी गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को दाखिल-खारिज से संबंधित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया।

बैठक में अपर समाहर्ता श्री रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार श्री अजय कुमार रजक, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत राजीव रंजन, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी समेत सभी अंचल अधिकारी और संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button