स्थानीय समाचारझारखंडट्रेडिंगपाकुड़
70 लाख की अवैध लॉटरी टिकट के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार


पाकुड़
पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के विवेकानंद चौक के पास से 70 लाख की अवैध लॉटरी के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मनिरामपुर गांव निवासी फेकारुल शेख व हसीद अंसारी के रू्प में हुई है।मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में अवैध लॉटरी लेकर दो लोग पाकुड़ की ओर आ रहे हैं।सूचना के आधार पर टीम बनाकर कार्रवाई शुरू की।जांच के क्रम मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया गया,परंतु दोनों भागने लगे।जिसे बाद मे पकड लिया गया।तलाशी के क्रम दोनों के पास से भारी मात्रा में लॉटरी का टिकट बरामद हुआ।
![]()




