स्थानीय समाचार

दिव्यांग बच्चों के लिए किया गया पेंटिंग प्रतियोगिता

दिव्यांग बच्चों के लिए किया गया पेंटिंग प्रतियोगिता

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट:-

सतबरवा(पलामू):- सतबरवा बीआरसी कार्यालय में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरिप्रसाद ठाकुर एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी शाब्या कुमारी के मार्गदर्शन में समावेशी शिक्षा के तहत एनवायरनमेंट बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत विभिन्न विद्यालय के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बीच ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांग बच्चों ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया। जो रिसोर्स शिक्षक अभिषेक कुमार के देखरेख में कराई गई। प्रतियोगिता प्रस्तावित बालिका उच्च विद्यालय सतबरवा के छात्र ने प्रथम पुरस्कार जया परवीन को एवं द्वितीय पुरस्कार संध्या कुमारी ,वही तृतीय पुरस्कार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सतबरवा , नीतू बाला कुमारी लाकर पुरस्कार विजेता स्थान प्राप्त किया। वही प्राथमिक विद्यालय नोनिया टोला खामडीह प्रथम पुरस्कार लक्ष्मी कुमारी , द्वितीय पुरस्कार मध्य विद्यालय उर्दू सतबरवा के गुलनाज परवीन, तथा तृतीय पुरस्कार मध्य विद्यालय दुसाध टोला ,जमुना के मारुति नंदन पासवान प्राप्त किया।प्रतिभागियों को रिसोर्स शिक्षक अभिषेक कुमार एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी शाब्या कुमारी ने पुरस्कार देखकर सम्मानित किया ।मौके पर सतबरवा के प्रभारी प्रधानाध्यापक कन्या मध्य विद्यालय के विद्या कुमारी, शहनाई मध्य विद्यालय दुलसुलमा के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनीता भेंगरा, मध्य विद्यालय के आहार टोला बोहिता के सहायक शिक्षक वीरेंद्र कुमार, मध्य विद्यालय बोहिता के सहायक शिक्षक एमडी शमीम अंसारी, गुलाम सरवर एवं बच्चों सहित अन्य अभिभावक उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button