स्थानीय समाचार
खाना बनाने के क्रम में लगी आग, हजारों का नुक़सान


बरहरवा। राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी में बुधवार के दोपहर आग लगने से छत पर रखे फसल जलकर राख हो गया है।
जानकारी के अनुसार रबिउल शेख के घर के महिला द्वारा छत पर बने अस्थाई किचन पर खाना बना रहे थे।इसी बीच आग की चिंगारी से पास में रखे जलावन पर आग लग गई।
वहीं छत पर रखा लकड़ी,मक्का की फसल जल कर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार ने करीब एक लाख का नुक़सान बताया।घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन वाहन एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
![]()




