स्थानीय समाचार

पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

बरहरवा, साहेबगंज — प्लस टू उच्च विद्यालय, उधवा में मंगलवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर अर्थ आइडियाज फाउंडेशन और साहिबगंज वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “आर्द्रभूमि और जलवायु परिवर्तन” रहा, जिसमें छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में अर्थ आइडियाज फाउंडेशन से शहनवाज सिद्दीक़ी ने जलवायु परिवर्तन की गंभीरता और इसके स्थानीय प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

साहिबगंज कॉलेज के बॉटनी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. वसीम रज़ा ने आर्द्रभूमियों की महत्ता बताते हुए कहा कि ये प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती हैं और जलवायु परिवर्तन से लड़ने में सहायक हैं।

मंदर नेचर क्लब से राहुल ऋतश्वर ने जैव विविधता और पक्षियों के संरक्षण के महत्व को विस्तार से समझाया। तिलका मांझी विश्वविद्यालय से शोधार्थी प्रियंका, जय कुमार और निवेदिता ने जल प्रदूषण, साइटोजेनेटिक्स और प्रवासी पक्षियों पर आधारित अपने शोध प्रस्तुत किए।

विद्यालय की प्राचार्या नुसरत जहां ने जलवायु परिवर्तन से जुड़े लैंगिक मुद्दों पर विचार रखते हुए छात्रों को संवेदनशीलता और भागीदारी की प्रेरणा दी। शिक्षक संतोष कुमार ने पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में जिला परियोजना पदाधिकारी अमित मिश्रा, रौशन भगत, मन्नू शेख सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button