स्थानीय समाचार
सिलगाई पंचायत के नऊदी क्रिकेट मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

Views: 178
Read Time:1 Minute, 27 Second

अमीन अंसारी की रिपोर्ट,
चान्हो:- रविवार को पंचायत सिलगाई पंचायत के नऊदी क्रिकेट मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि श्री बंधु तिर्की कार्यकारी अध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सह समन्वय समिति झारखंड सरकार आकस्मिक कारणों से उपस्थित नहीं हो सके।
विजेता एवं उपविजेता को विशिष्ट अतिथि सिलगाई पंचायत के मुखिया गुड़िया उरांव द्वारा कप एवं राशि देकर सम्मानित किया गया।टूर्नामेंट में भाग लेने खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच , मैन ऑफ द टूर्नामेंट,बेस्ट कीपर,बेस्ट स्कोरर,बेस्ट बोलर,आदि का पुरस्कार दिया गया।
मौके पर लतीफ अंसारी,अनिल गोप,हुसैन अंसारी,मुन्ना उरांव,रामपेयर उरांव,मुख्तार अंसारी,संतोष उरांव,समिति के सदस्य सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।मौके पर गुड़िया उरांव,एवं लतीफ अंसारी ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाले।
![]()




