स्थानीय समाचार

शांति एवं सौहार्द के साथ मना लोक आस्था का छठ महापर्व

Views: 654
0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second
शांति एवं सौहार्द के साथ मना लोक आस्था का छठ महापर्व

पाटन प्रखंड से सीताराम सोनी की रिपोर्ट:-

पाटन(पलामू):- पाटन प्रखण्ड मे शांति एवं सौहार्द के साथ मना लोक आस्था का छठ महापर्व! छठ महापर्व विहार झारखंड सहित पूरे पूर्वांचल में छठ पर्व बड़े ही धूम धाम एवं शांति सौहार्द से मनाया गया छठ महा पर्व,सभी छठ ब्रतियों ने रविवार संध्या डूबते सूर्य को अर्घ्य एवं सोमवार को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते एवं भगवान भास्कर को पूजा अर्चना कर पारण किया गया।आस्था का महापर्व छठ चार दिनों तक चलने वाली हिंदुओं के लिए बड़ी त्यौहार के रूप में मनाया जाने वाला त्यौहार का खास महत्व है इसमें छठ व्रतियों 36घंटा निर्जला उपवास रहकर अपनी परिवार के लिए सुख समृद्धि का कामना करते हैं।माना जाता है कि लोक आस्था का छठ महापर्व करने वाले को मनवांछित फल की प्राप्त होती है।पाटन प्रखंड के किशुनपुर, इमली, जँघासी,सिरमा, नावाजयपुर समेत सभी छठ घाटों पर लोक आस्था का छठ महापर्व को लेकर हजारों के तादाद में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं नजर आए।बताते चले कि ग्राम इमली में न्यू जीनियस क्लब कमेटी की ओर से सभी छठ व्रतियों को फल एवं पूजा सामग्री का वितरण किया गया एवं छठ घाट पर लाइट बत्ती के साथ छठ घाट सजाया गया।न्यू जीनियस क्लब कमेटी की ओर से सभी सदस्यों ने निगरानी समिति सदस्यों एवं सभी को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया निगरानी समिति सदस्यों के द्वारा जीनियस क्लब कमेटी के सदस्यों को वस्त्र देकर सम्मानित किया।रविवार को संध्या में डूबते सूरज को अर्घ्य देकर एवं सोमवार को उगते सूरज एवं भगवान भास्कर को न्यू जीनियस क्लब कमेटी एवं सभी छठ व्रत ने माँ गंगा आरती किया।इस तरह लोक आस्था का छठ महापर्व संपन्न हुआ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button