स्थानीय समाचार
महुआडांड़ थाना में बड़ा बदलाव: मनोज कुमार बने नए थाना प्रभारी


लातेहार ज़िले के महुआडांड़ थाना में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़ा कदम उठाया है। इस बदलाव के तहत महुआडांड़ थाना के पूर्व थाना प्रभारी को हटाकर मनोज कुमार को नए थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
नए थाना प्रभारी मनोज कुमार को क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह निर्णय हालिया समय में क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए लिया गया है।
![]()




