ट्रेंडिंगझारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता, TSPC के छह उग्रवादी हथियारों के साथ गिरफ्तार

Views: 349
0 0
Read Time:2 Minute, 42 Second
लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता, TSPC के छह उग्रवादी हथियारों के साथ गिरफ्तार

लातेहार। जिले की पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसाबार-भांग जंगल में की गई विशेष छापेमारी में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (TSPC) के छह सक्रिय सदस्यों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी कुमार गौरव ने इस सफलता की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया था। इस अभियान में शामिल पुलिस टीम ने जंगल में छिपे उग्रवादियों को घेर कर गिरफ्तार किया। ये सभी किसी बड़ी हिंसक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों में नारायण भोक्ता, आलोक यादव, अमित दुबे, महेन्द्र ठाकुर, संजय उरांव और इमरान अंसारी शामिल हैं। सभी आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और ये लातेहार, पलामू, गढ़वा एवं चतरा जिलों में लेवी वसूली, धमकी और हिंसक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। इनमें से कई पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।

पुलिस ने इनके पास से चार रायफल, एक ऑटोमेटिक रिवाल्वर, 1102 जिंदा कारतूस, तीन पाउच, दो चितकबरे पायजामे, एक पल्सर मोटरसाइकिल और संगठन के प्रचार-प्रसार से जुड़े पर्चे बरामद किए हैं। यह सबूत इस बात की पुष्टि करते हैं कि ये लोग संगठित रूप से किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।

एसपी कुमार गौरव ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता, कुशल रणनीति और तकनीकी सहायता के सफल समन्वय का परिणाम है। छापेमारी दल में बालूमाथ सहित कई थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी, पुलिसकर्मी और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button