झारखंडजमशेदपुरस्थानीय समाचार

पुलिस एसोसिएशन : चुनाव प्रचार करने जमशेदपुर पहुंचे संतोष महतो एवं टीम

पुलिस एसोसिएशन : चुनाव प्रचार करने जमशेदपुर पहुंचे संतोष महतो एवं टीम

जमशेदपुर :– झारखंड पुलिस एसोसिएशन जमशेदपुर ( महासंघ ) की आगामी 28 फरवरी को होनेवाले केंद्रीय पदाधिकारियों के चुनाव प्रचार हेतु प्रांतीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राहुल कुमार मुर्मू अपनी टीम के साथ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोहित कुमार रजक एवं अशोक कुमार तिवारी, महामंत्री पद के प्रत्याशी संजीव कुमार, संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी संतोष कुमार महतो एवं राकेश कुमार पांडेय तथा संगठन सचिव पद के प्रत्याशी मंटू कुमार साहू शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे।


जहां जमशेदपुर जिला, रेल जमशेदपुर , जैप 6 जमशेदपुर , सीटीसी मुसाबनी, आईआरबी 2 मुसाबनी के शाखा पदाधिकारी, सदस्य एवं प्रतिनिधियों ने सबों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान राहुल कुमार मुर्मू एवं संतोष कुमार महतो के टीम को जमशेदपुर के वोटरों ने प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने का भरोसा दिलाया।


प्रांतीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राहुल कुमार मुर्मू समेत टीम के सभी प्रत्याशियों ने बारी-बारी से बैठक के दौरान अपने विचारों को रखें।


राहुल कुमार मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि सभी सदस्यों के मान सम्मान, लंबित मामलों का निष्पादन, सदस्यों के क्वालिटी लाईफ, आधारभूत संरचना आदि पर विशेष फोकस करना टीम की प्राथमिकता है।

आगे उन्होंने कहा कि पत्रक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से हम सबों ने सारी बातों को स्पष्ट किया है , इसके अलावे आप सबों के मार्गदर्शन एवं सुझावों से एसोसिएशन को नई गरिमा दिलाने के लिए कृत संकल्पित है।

उन्होंने अपने टीम के सदस्यों को जीत दिलाने की अपील की।


संतोष कुमार महतो ने कहा कि हम जहां भी पदस्थापित रहे हैं वहां मेरा कार्यकाल कैसा रहा है , और मेरे पदस्थापना से पहले कैसा रहा है यह फर्क पूछताछ कर मालूम किया जा सकता है। मैं काम से पहचान बनाने में विश्वास रखता हूं।

जमशेदपुर में मैं क्या उदाहरण पेश किया हूं मुझे अपने मुंह से बताना शोभा नहीं देता है। यदि आप सबों का सहयोग मिला तो दोगुने उत्साह से काम करूंगा। यह भरोसा दिलाता हूं।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button