झारखंडस्थानीय समाचार

विभिन्न मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने 36 घन्टे का किया उपवास।

विभिन्न मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने 36 घन्टे का किया उपवास।

बरहरवा ।‌ ऑल इंडिया लोगो रनिंग स्टाफ एवं ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के तत्वाधान में गुरुवार को लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर 36 घन्टे का सामूहिक उपवास शुरू किया गया।

उपवास गुरुवार की सुबह आठ बजे से शुक्रवार की रात आठ बजे तक रहेगा। सामूहिक उपवास करते हुए रेलकर्मियों ने गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। रेलकर्मियों ने बताया कि विगत दिनों में रेलवे बोर्ड के द्वारा रनिंग एवं गार्ड कर्मचारियों का माइलेज अलाउंस को अन्य भत्तों की तरह 25 फीसदी बढ़ाने से इंकार कर दिया गया।

इसके विरोध में अखिल भारतीय रेलवे में सभी जगह सभी लोको पायलट एवं गार्ड कर्मचारियों के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि सरकार यदि बात नहीं मानती है तो हम 36 घंटे का भूख हड़ताल करते हुए निर्बाध रूप से गाड़ियों का परिचालन करेंगे ।

इसी तत्वाधान में शाखा सचिव नितीश प्रभाकर की अध्यक्षता में साहिबगंज बुकिंग लॉबी में ऑल इंडिया लोगो रनिंग स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के द्वारा 36 घंटे का डेमोंसट्रेशन एवं विरोध मनाया जा रहा है।

कर्मचारियों ने कहा कि सरकार अभी तक यह नहीं समझ रही है की लोको पायलट यदि भूख हड़ताल करते हुए कार्य करेंगे तो संरक्षण की दृष्टि से कितना भीषण परिणाम हो सकता है आरोप है कि रेलवे प्रशासन के द्वारा रनिंग कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

अगर रेल कर्मचारियों की मांगे पूरी नही हुई तो वे लोग आंदोलन के बाध्य होंगे।

मौके पर गोपाल, अमरजीत, प्रभात प्रभाकर, दिवाकर, राजीव, रोहित, सचिन,संतोष ए डी रमन, गौतम, हितेश कुमार आदि थे।

रेलकर्मियों की मांग

  • . एक जनवरी 2024 से रनिंग भत्ता दरो में 25 फीसदी की बृद्धि की जाए।
  • . आरएसी 1981 के अनुसार रनिंग भत्ता दरो में संशोधन किया जाए।
  • . लोको रनिंग स्टॉफ को इंसेंटिव केटेगरी घोषित करते हुए मेल एक्सप्रेस छह घंटे, माल गाड़ी की ड्यूटी आठ घंटे किया जाए।
  • .रनिंग कर्मियों को 36 घंटे में मुख्यालय वापस बुलाया जाए।
  • . एनपीएस /यूपीएस को रद करके ओपीएस लागू किया जाया।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button