स्थानीय समाचार

मनिका क्षेत्र में विधायक रामचन्द्र सिंह ने पुल का शिलान्यास किया, विकास की दिशा में नया कदम

मनिका क्षेत्र में विधायक रामचन्द्र सिंह ने पुल का शिलान्यास किया, विकास की दिशा में नया कदम

लातेहार:- जिले के मनिका प्रखंड क्षेत्र के पंचायत दुन्दु में मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचन्द्र सिंह ने (तिवारी अडी क्सट्रक्सन) द्वारा बन रही पुल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि खीरा खाड़ में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।

विधायक ने अपनी योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि वे कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर चुके हैं और जो बाकी रह गए हैं, उन्हें भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। खीराखाड़ में किए गए सड़क निर्माण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह सड़क हम ही ने बनाई थी और अब इसे फिर से बेहतर बनाया जाएगा।

विधायक ने यह भी बताया कि विधायक प्रतिनिधि का चुनाव एक आपसी मामला है, और जब आवश्यकता होगी, तब इसका ऐलान किया जाएगा।

इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव, झामुमो नेता सत्येंद्र यादव, दुन्दु पंचायत की मुखिया चाँदनी देवी, वृंद विहारी यादव , विश्वनाथ पासवान सिंजो पंचाचत के पूर्व मुखिया संजय सिंह चेरो,अवध बिहारी प्रसाद, सुरेंद्र भारती, मटलोंग पंचायत मुखिया माया रानी देवी, तस्लीम अंसारी,विशाल पासवान,ज्ञान सिंह, नरेश राम , समाज सेवी अख्तर अंसारी,नरेश यादव योगेंद्र यादव श्याम बिहारी यादव अकबर अंसारी, राजीव रंजन,कुमार साहू सगीर अंसारी,मनोज यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button