स्थानीय समाचार
गौशाला मेला में शाम होते ही उमड़ी भीड़

पतना। प्रखंड के बिंदुधाम मंदिर के पास गोशाला मेला कमिटी की ओर से गोशाला मेला का आयोजन बुधवार को हुआ। जिसमें वहां स्थित गौशाला में गौ माता को विधिवत पूजा अर्चना कर मेला की शुरुआत की गई।
इधर शाम साढ़े चार बजते ही मेले में भीड़ जुटने लगा था।

मेले में बच्चों के खिलौने, गुपचुप, पापड़ी चाट, समोसा चाट, जिलेबी, घुघनी मुढ़ी नास्ता, महिलाओं के श्रृंगार सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाये गए थे। मेला संचालन में मुख्य रूप से मनीष झा, कृष्ण कुमार, काली भगत, राज झा, मंटु झा, नीरज कुमार व अन्य थे।
![]()




