स्थानीय समाचार
घने कोहरे के कारण बस और ट्रक में सीधी टक्कर, दर्जन भर लोग घायल

Views: 398
Read Time:1 Minute, 1 Second

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट-
सतबरवा(पलामू):-सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसियाडीह लाइन होटल कमारू रोड (NH75) पर JPS बस गाड़ी संख्या JH03AL8277 और ट्रक गाड़ी संख्या PB10HV6447 में सीधी भिड़ंत होने से बस और ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।बताया जा रहा है कि अत्यधिक कोहरा होने के कारण सीधी सड़क में बस और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई है। जिससे कि आवागमन घंटे तक बाधित रहा।
मौके पर ग्रामीणों के सहयोग से सतबरवा थाना पुलिस बल मानवता का परिचय दिखाते हुए सभी घायल व्यक्तियों को नजदीकी नवजीवन अस्पताल में एडमिट करवाया। समाचार लिखे जाने तक बताया जा रहा है कि कुछ लोगों की स्थिति बहुत खराब है।
![]()




