स्थानीय समाचार

लोकतंत्र का ऐसा जुनून की तीस हजार भाड़ा लगाकर दिल्ली से परिवार के साथ आए हैं वोट करने

लोकतंत्र का ऐसा जुनून की तीस हजार भाड़ा लगाकर दिल्ली से परिवार के साथ आए हैं वोट करने

घाघरा, बिशुनपुर विधानसभा 69 चुनाव को लेकर बुधवार की सुबह 7 बजे से ही मतदाता कतारबद्ध होकर अपने मत का प्रयोग किया।

लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट देने का ऐसा जुनून की तीस हजार भाड़ा लगाकर दिल्ली से आए हैं वोट देने

वही संगीता एक्का ने अपने परिवार के साथ वोट देने के लिए तीस हजार भाड़ा लगाकर दिल्ली से घाघरा प्रखंड के रुकी गांव पहुंचे एवं अपना वोट देकर वापस कल दिल्ली के लिए रवाना होगी।

लोकतंत्र का ऐसा जुनून की तीस हजार भाड़ा लगाकर दिल्ली से परिवार के साथ आए हैं वोट करने

जहां ग्रामीणों ने किया वोट का बहिष्कार वहां पड़ा बंपर वोट

घाघरा प्रखंड के कास्पोडिया बूथ संख्या 235 में डेढ़ घंटे बाद साढ़े आठ बजे वोटिंग शुरू हुआ। ग्रामीणों ने पूर्व में सड़क निर्माण की मांग को लेकर वोट बहिष्कार किया था जबकि प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को समझाने का काम नहीं किया गया। जिससे मतदान के दिन ग्रामीण वोट करने नहीं निकल रहे थे। इस आशय की सूचना जिले के उपायुक्त को पत्रकारों के द्वारा दी गयी। जिसके बाद बीडियो दिनेश कुमार व सीओ आशीष कुमार मंडल गांव पहुंचे और गामीणो को समझाया बुझाया गया और आचार संहिता समाप्त होने के बाद उपायुक्त के गॉव आने की बात कही। तब जाकर ग्रामीण वोट देने के लिए राजी हुवे।

अति सुंदरवर्ती क्षेत्र में बड़े जमकर वोट

घाघरा प्रखंड के अति सुंदरवर्ती बीमरला व दिरगांव पंचायत के लोगों ने भी सड़क निर्माण की मांग को लेकर वोट बहिष्कार का निर्णय लिया था लेकिन समय रहते मतदान से पूर्व जिला व प्रखंड प्रशासन के द्वारा आश्वासन देकर ग्रामीणों को मना लिया गया था।

उक्त क्षेत्र में वोट बहिष्कार का किसी भी तरह का असर नहीं दिखा। मतदाता लंबे लाइन लगाकर अपने-अपने मत का प्रयोग कर रहे थे। बूथ संख्या 221 में 10 बजे तक 18 प्रतिशत, बूथ संख्या 243 में 10:30 बजे 21 प्रतिशत, बूथ संख्या 171 में 10:37 बजे 44 प्रतिशत, बूथ संख्या 172 में 10:40 बजे 24 प्रतिशत,

बूथ संख्या 166 में 11:37 बजे 58 प्रतिशत, बूथ संख्या 165 में 11:39 बजे 31 प्रतिशत, बूथ संख्या 167 में 11:44 बजे 50 प्रतिशत, बूथ संख्या 168 में 11:45 बजे 45 प्रतिशत, बूथ संख्या 164 में 11:48 बजे 33 प्रतिशत मतदान हो चुका था। यह सभी मतदान केंद्र जहां वोट बहिष्कार किया गया था उन सभी मतदान केंद्रों में कतार में लगकर लोगों ने मतदान किया।

  • 1 ) जे एम एम से चमड़ा लिंडा
  • 2 ) भारतीय जनता पार्टी से समीर उराँव।।
  • 3 ) कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार शिवकुमार भगत।।
  • 4 ) पूर्व प्रशासनिक सेवा अधिकारी जगन्नाथ उरांव
  • 5 ) जे एल के एम से यशोदा देवी।।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button