स्थानीय समाचार

उपायुक्त की अध्यक्षता में डीआरडीए विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं कि समीक्षा बैठक हुई संपन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में डीआरडीए विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं कि समीक्षा बैठक हुई संपन्न

लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने को लेकर किया गया निर्देशित…

लातेहार:- उपायुक्त  उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में डीआरडीए से संचालित विभिन्न योजनाओं की गति व धरातल पे हो रहे कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में मनरेगा, अबुआ आवास, पीएम आवास, समेत अन्य संचालित योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की गई एवं वर्तमान प्रगति की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।

अबुआ आवास योजना, मनरेगा से संचालित योजनाओं की गति को देख कर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त किया एवं स्पष्ट निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लंबित कार्यों को गुणवतापूर्ण तरीके से पूर्ण करें। साथ ही समय से योजना पूर्ण नहीं होने पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, ब्लॉक को ऑर्डिनेटर, बीपीओ पर कार्रवाई करने की बात कही गई।

उपायुक्त की अध्यक्षता में डीआरडीए विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं कि समीक्षा बैठक हुई संपन्न
उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त विकास कार्यों को निर्धारित समय अवधी के भीतर पूरा करें। उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्र अति शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में मनरेगा अंतर्गत संचालित योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना , दीदी आंगनबाड़ी एवं अन्य योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु उप विकास आयुक्त के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए समयावधि में योजना को पूर्ण करने हेतु सभी पदाधिकारीयों/ कर्मचारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योजना बद्ध तरीके से काम करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सुरजीत कुमार सिंह, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित पदाधिकारी, बीपीओ उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button