स्थानीय समाचार

गढ़वा में उपायुक्त ने जनता दरबार लगाया, लोगों की समस्याएं सुन समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

गढ़वा में उपायुक्त ने जनता दरबार लगाया, लोगों की समस्याएं सुन समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा। उपायुक्त शेखर जमुआर ने समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन शुक्रवार को किया। उन्होंने जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। उसके निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमलोगों को देने की दिशा में जिला प्रशासन की टीम तत्परता के साथ कार्य कर रही है। योजनाओं का सीधा लाभ जरूरतमंद व योग्य व्यक्तियों को मिले। उन्हें कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो, इस दिशा में प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे है।
जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर लोग उपस्थित हुए। रंका प्रखंड की चुटिया पंचायत से आये विनोद राम ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पूर्व अबुआ आवास के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। उनकी पंचायत के बाकी लोग इस योजना का लाभ लेकर अपने आवास कार्य को पूरा करा रहे है।

गढ़वा सदर ब्लॉक से आयी मीरा देवी ने बताया कि‍ उनकी विवादित जमीन का जांच कराते हुए दखल कब्जा दिलाने का निर्देश उपायुक्त द्वारा गढ़वा अंचल अधिकारी को पूर्व में ही दिया जा चुका है। हालांकि उनके आवेदन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है। इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राम खजूरी से आए सीताराम पासवान ने बताया कि उनकी जमीन को सुनील यादव द्वारा दबंगई दिखाकर जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिसपर वे वर्षों से खेती करते आ रहे थे। उन्होंने उपायुक्त से इसकी विधिवत जांच कराते हुए उनकी जमीन को दबंगों से मुक्त करने का अनुरोध किया।

प्रखंड रमना के ग्राम करचा से आई तंमयी देवी ने बताया कि उनका मकान एचएच- 75 में चला गया है। बेटे की तबीयत खराब होने के कारण वे सब इलाज को लेकर बाहर चले गए थे। इसकी वजह से वह अपने मुआवजे की राशि अभी तक नहीं ले पाई है। अंचल अधिकारी रमना द्वारा दो दिनों के अंदर मकान खाली करने का नोटिस प्राप्त हुआ है। उन्होंने उपायुक्त से मकान खाली करने के लिए एक माह का समय देने का अनुरोध किया।

आज के जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से लगभग 20 लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उससे संबंधित आवेदन दिया। समस्या हल करने की गुहार लगाई। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए उपायुक्त जमुआर द्वारा संबंधित पदाधिकारि‍यों को प्राथमिकता के तहत आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button