स्थानीय समाचार

कोटालपोखर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी।

Views: 45
0 0
Read Time:1 Minute, 56 Second

कोटालपोखर संवाददाता।
:कोटालपोखर थाना क्षेत्र के बाजार में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति जिसका उम्र लगभग 50 वर्ष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति सुबह से ही बाजार क्षेत्र में बैठा हुआ देखा गया था। स्थानीय लोगों ने उसे काफी देर तक उसी स्थान पर निष्क्रिय अवस्था में देखा, लेकिन जब लंबे समय तक कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो संदेह होने पर पास जाकर देखा गया। तब पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार में भीड़भाड़ होने के कारण कई लोगों ने उसे पहले भी देखा था, लेकिन उसकी स्थिति पर किसी का ध्यान नहीं गया। बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत कोटालपोखर थाना पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं शव लेकर जितनी मुंह उतनी बातें कही जा रही ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button