स्थानीय समाचार
प्रचार के दौरान मिथुन चक्रवर्ती का पर्स चोरी


धनबाद :– मंगलवार को एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती प्रचार करने धनबाद पहुंचे जहां मंच पर किसी ने उनकी जेब काट ली और पर्स चोरी कर लिया.
इससे बाद बीजेपी नेताओं ने मंच से ही अनाउंस किया कि जिसने भी मिथुन चक्रवर्ती का पर्स चोरी किया हो वे उसे लौटा दे. हालांकि उनके पर्स कितने रुपये थे और क्या-क्या दस्तावेज थे इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.विधानसभा चुनाव को लेकर मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी उम्मीदावरों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं. सोमवार को जहां उन्होंने सिंहभूम में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी और बीजेपी प्रत्याशी मीरा मुंडा के समर्थन में प्रचार किया.
वहीं मंगलवार को वे बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार करने धनबाद पहुंचे थे.
![]()




