उधवा ।जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा बुधवार को उधवा प्रखंड क्षेत्र के चार परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा हुई। प्रथम पाली में मैट्रिक परीक्षा में गणित विषय की परीक्षा हुई। जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट परीक्षा में गृह विज्ञान विषय की परीक्षा हुई।
इस दौरान प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा के केंद्राधीक्षक नुसरत जहां ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में कुल 661 में से 659 परीक्षार्थी उपस्थित हुए,जबकि 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। साथ ही उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 25 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं स्वामी विवेकानंद उच्च विद्यालय श्रीधर दियारा के केंद्राधीक्षक गौर चंद्र मंडल ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में कुल 642 में से 633 परीक्षार्थी उपस्थित हुए,जबकि 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। वहीं प्लस टू उच्च विद्यालय राधानगर के केंद्राधीक्षक रवि कुमार मिश्रा ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में कुल 476 में से 474 परीक्षार्थी उपस्थित हुए,जबकि 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।
वहीं राजकीय मध्य विद्यालय उधवा के केंद्राधीक्षक रौशन भगत ने बताया कि कुल 322 में से 321 परीक्षार्थी उपस्थित हुए,जबकि 1 अनुपस्थित रहें। मौके पर दण्डाधिकारी अटल बिहारी भगत,सत्यप्रकाश भद्र,पुलिस पदाधिकारी,शिक्षक ओमप्रकाश आर्य,अनिल प्रामाणिक,नाईम अख्तर,तारिक अनवर अफलातून हुसैन,बीरबल प्रसाद,गजाधर यादव,गणेश रविदास सहित अन्य मौजूद थे।