Read Time:1 Minute, 21 Second
रिपोर्टिंग – प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)
घाघरा प्रखंड के देवकी बाबा धाम पुल के पास सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। बॉक्साइट से भरा ट्रक (संख्या JH08D-6004) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 11,000 वोल्ट के बिजली पोल से जोरदार टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक मौके पर ही पलट गया और उसके चारों पहिये ऊपर की ओर हो गए।
सौभाग्य से घटना सुनसान इलाके में हुई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक काफी तेज रफ्तार में था, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह दुर्घटना घटित हो गई।
दुर्घटना में बिजली का पोल टूट जाने से आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पोल को ठीक करने में जुट गई।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,