Views: 154
0 0
बरहरवा:सरदार पटेल की150वीं जयंती पर मॉडल कॉलेज में...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बरहरवा:सरदार पटेल की150वीं जयंती पर मॉडल कॉलेज में कार्यक्रम,स्वयंसेवकों ने की प्रतिमाओं की सफाई और माल्यार्पण

बरहरवा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को मॉडल कॉलेज बरहरवा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रंजीत सिंह ने की। कार्यक्रम के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों ने शहर के अनुमंडल पदाधिकारी…

बरहरवा:सरदार पटेल की150वीं जयंती पर मॉडल कॉलेज में कार्यक्रम,स्वयंसेवकों ने की प्रतिमाओं की सफाई और माल्यार्पण
Read Time:1 Minute, 48 Second
बरहरवा:सरदार पटेल की150वीं जयंती पर मॉडल कॉलेज में कार्यक्रम,स्वयंसेवकों ने की प्रतिमाओं की सफाई और माल्यार्पण

बरहरवा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को मॉडल कॉलेज बरहरवा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रंजीत सिंह ने की।

कार्यक्रम के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों ने शहर के अनुमंडल पदाधिकारी आवास के सामने वीर सिदो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा और शरन पार्क के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।

स्वयंसेवकों ने समाज में स्वच्छता, राष्ट्रभक्ति और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
डॉ. सिंह ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और सेवा भावना का प्रतीक है। उनके आदर्श युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं।

मौके पर शिक्षक डॉ. रमजान अली, डॉ. अमित कुमार, एनएसएस स्वयंसेवक अशरफ अली, नवेंदु, वृष्टि दास, दीप्ति दास, रवीना हालदार, स्वीटी खातून, गुलाबी खातून, नफीसा खातून, स्नेहा समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports