बरहरवा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को मॉडल कॉलेज बरहरवा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रंजीत सिंह ने की। कार्यक्रम के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों ने शहर के अनुमंडल पदाधिकारी आवास के सामने वीर सिदो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा और शरन पार्क के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। स्वयंसेवकों ने समाज में स्वच्छता, राष्ट्रभक्ति और एकता…