Read Time:1 Minute, 9 Second
संवाददाता प्रेम कुमार साहू
घाघरा/गुमला:- घाघरा प्रखंड के सरईडीह, गुटवा जोकारी मे गजराज ने तबाही मचाई। जबकि सोमवार की रात्रि सरईडीह निवासी बीरबल भगत के घर के चारदीवारी को गजराज ने तोड़ दिया। वहीं जोकारी गुटवा निवासी जमुना साहू का किराना दुकान के संचालक के दुकान में लगे दरवाजे को तोड़ डाला एवं दुकान के सामान को तीतर वितर कर डाला।
https://www.effectivegatecpm.com/zyt60ux3?key=2bd771538b0aeada8d900221ef0d36ac
इस संबंध में पीड़ित बीरबल भगत ने बताया कि सोमवार और मंगलवार के मध्य रात्रि में जंगली हाथी ने चारदीवारी के दीवाल को तोड़ दिया। जिसके बाद ग्रामीणों के शोरगुल से हाथी वहां से निकल गया। वही फॉरेस्ट ऑफिसर शेखर सुमन सिंह एवं ग्रामीणों द्वारा हाथी का पीछा कर भगाते हुए तूसगांव स्थित पतरा में पहुंचाया।