बरहरवा ।राजमहल अंचल अंतर्गत पड़रिया पंचायत के मुंडली मिशन के समीप प्रशासन ने बोल्डोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया।राजमहल अंचलाधिकारी मो यूसुफ और थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को बोल्डोजर चलाकर सरकारी जमीन पर अवेध रूपसे निर्माण किए जारहे दुकानो को ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया।
बिधित हॉकी तीन माह पूर्व लगभग आधा दर्जन दुकानों को राजमहल सीओ ने बोल्डोजर चलाकर ध्वस्त कराया था उन्ही स्थानों पर पुनः लोगो के द्वारा दुकान बनाया जारहा था जिसपर राजमहल सीओ मो यूसुफ बीते सप्ताह उक्त दुकानों के दुकानदारों को जल्द से जल्द उक्त स्थल को खाली करने का निर्देश दिया था वही खाली नही करने पर शनिवार को बोल्डोजर के साथ पहुच कर अवेध रूप से बन रहे दुकानों को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।
इस दौरान मौके पर अंचल कर्मी सहित पुलिस बल सहित अन्य मोजूद थे।