शिक्षा का अलख जगाने के लिए शिक्षक के साथ अभिभावक का सहयोग जरूरी : प्रबंधक सुरेंद्र पांडे

शिक्षा का अलख जगाने के लिए शिक्षक के साथ अभिभावक का सहयोग जरूरी : प्रबंधक सुरेंद्र पांडे
Views: 261
0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second
शिक्षा का अलख जगाने के लिए शिक्षक के साथ अभिभावक का सहयोग जरूरी : प्रबंधक सुरेंद्र पांडे

नावा बाजार (पलामू):- नावा बाजार थाना क्षेत्र स्थित रोज वैली स्कूल तुकबेरा में शिक्षक व अभिभावकों का संयुक्त बैठक शनिवार को की गई।मौके पर प्रबंधक सुरेंद्र पांडे ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अभिभावको का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर इसी उत्साह के साथ अभिभावकों का सहयोग मिलता रहा तो जल्द ही पलामू जिले में पड़वा प्रखंड तथा नावा बाजार प्रखंड के बच्चे जिला,राज्य और देश में अपना नाम रोशन करेंगे। अभिभावक भी अपने बच्चों की प्रगति से काफी उत्साहित दिखे। अभिभावकों ने कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए ताकि बच्चों का सर्वांगिक विकास हो सके। विद्यालय के प्राचार्य कामरूप प्रसाद सिन्हा ने एक-एक अभिभावकों से उनके बच्चों की सारी जानकारी प्राप्त की और कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए धन्यवाद के साथ अद्ववार्षिक परीक्षा परिणाम का रिपोर्ट कार्ड वितरण किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment