Read Time:1 Minute, 23 Second
गोमिया।सोमवार को पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-2 स्थित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।
उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक है। मां दुर्गा से यही प्रार्थना है कि वे झारखंड समेत पूरे देश के नागरिकों को सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें।
पंडाल उद्घाटन कार्यक्रम में चंदनकियारी विधायक उमा कांत रजक, धनबाद लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की वर्किंग प्रेसिडेंट अनुपमा सिंह, बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।