बरहरवा।
राजमहल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गुनिहारी पंचायत के मंडई स्थित मां पगली दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की बैठक आयोजित की गई। संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर हुई इस बैठक की अध्यक्षता राजमहल प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष मुकेश महतो ने की।
बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार महतो और जिला उपाध्यक्ष विशु कर्मकार मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के पद मुक्त होने के कारण सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं –
- प्रखंड अध्यक्ष – प्रकाश कुमार महतो (कटघर)
- प्रखंड सचिव – प्रसनजित दास (जामनगर)
- सह सचिव – खिरोद सागर महतो (मुरली सिमलढाव) एवं प्रजापति यादव (कटघर)
- उपाध्यक्ष – दीपक कुमार महतो (दरला)
- मीडिया प्रभारी – अजय कुमार महतो (दरला)
नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पट्टा पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी। नेताओं ने भरोसा जताया कि नए पदाधिकारी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।
बैठक में जिला महामंत्री नारायण महतो, शिवशंकर महतो, स्वरूप दास, गोवर्धन महतो, विपिन कुमार पंकज, मो. तनवीर शेख, मिथुन मंडल, चंचल महतो, उचित महतो, अजय कुमार महतो समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।